25 अप्रैल से 1 मई तक का साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
25 अप्रैल से 01 मई सोमवार से रविवार तक का सप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह कौन-सी राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। किन राशियों के लोगों की नौकरी और बिजनेस में फायदे वाला समय रहेगा और किस राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का ग्रह नक्षत्रों के अनुसार फलादेश:-
12 राशियों का फल
मेष राशि
सामान्यफल:- इस सप्ताह विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग को नौकरी, इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आप कोई नई तकनीकी या हुनर हासिल कर सकते हैं। जमीन जायदाद संबंधी मसले भी सुलझ जाएंगे। आर्थिक निर्णय सही रहेंगे। किसी विशेष कार्य में कामयाबी भी हासिल होगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों से कोई भी समझौता ना करें। व्यर्थ के वाद-विवाद तथा तर्क-वितर्क से दूर रहें। गलत संगति के चक्कर में पड़कर आप अपनी मानहानि ही करवाएंगे। इसलिए ध्यान रखें।
व्यवसाय:-
इस सप्ताह बिजनेस के कामों को लेकर मन में डर या कंफ्यूजन हो सकता है। आप समझदारी और सही आचरण से समस्याओं को सुलझा लेंगे। पैसों का निवेश बहुत सोच-समझकर करें। ऑफिस में बॉस अथवा अधिकारी की डांट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है।
धन:-
इस सप्ताह धन से संबंधित स्थिति सामान्य रहने वाले निर्वाह योग्य धन अवश्य जुटा पाएंगे बस अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें इस सप्ताह व्यय की अधिकता रह सकती है लाभ के अवसर प्राप्त होंगे आप हर पॉजिटिव निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे मनोबल बड़ा रहेगा।
प्रेम:-
इस सप्ताह वैवाहिक संबंधों में किसी वजह से तनाव रहेगा। जिसकी वजह से परिवार में भी कलह पूर्ण वातावरण बन सकता है। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य:-
इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां चलती रहेंगी। व्यायाम, नियमित दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें। ठंडी चीजें खाने से बचें मेडिटेशन करें और सूर्य उदय से पूर्व उठने का प्रयास करें स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
वृषभ राशि
सामान्य फल:-इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। आपकी प्रतिभा व क्षमता सबके सामने उजागर होगी। जिससे आपको कुछ उपलब्धियां भी हासिल होंगी। किसी समाज सेवी संस्था में सहायता संबंधी गतिविधियों में भी उत्तम समय व्यतीत होगा।विद्यार्थी व युवा वर्ग फालतू की गतिविधियों की अपेक्षा अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
व्यवसाय:-
व्यवसायिक कार्यों में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। मार्केट में आपकी उत्तम छवि के कारण कोई बेहतरीन आर्डर के मिलने की संभावना है। अपने संपर्कों का दायरा मजबूत रखें।
धन:-
इस सप्ताह अनावश्यक कार्यों पर खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें। वाहन या घर से संबंधित लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी क्षमता से अधिक लेने का प्रयास ना करें। लाभ से अधिक खर्च होने का योग इस सप्ताह बनता दिखाई दे रहा है।
प्रेम:-
प्रेम संबंधों के मामले में इस सप्ताह मिश्रित फल प्राप्त होंगे तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखने से घर का माहौल सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ मानसिक काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान रहेगी। व्यायाम और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
सामान्य फल:-इस सप्ताह लोगों की परवाह ना करके मन मुताबिक कामों पर ध्यान रखें। परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां बना रही हैं। आपकी योग्यता भी लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी।कभी-कभी दूसरों की नकारात्मक बातों की वजह से आपका मन विचलित हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी नजर अवश्य रखें। फालतू यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा।
व्यवसाय:-
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों का अपने व्यवसाय में हस्तक्षेप ना होने दें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ सकता है।
धन:-
यह सप्ताह धन से संबंधित मामलों में ठीक रहेगा आई की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा सेटिंग कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह कर सकते हैं।
प्रेम:-
प्रेम से संबंधित मामलों में यह सप्ताह श्रेष्ठ फल देने वाला रहेगा जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे और किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य:-
इस सप्ताह स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पड़ सकता है। लापरवाही ना बरतें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन और योगा करें खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि
सामान्य फल:- इस सप्ताह खुशी देने वाली कोई घटना हो सकती है। परिवार से जुड़ी समस्या भी जल्दी सुलझ जाएगी। ग्रह स्थितियां सुखद है। ऐसे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो अपना सामान संभालकर रखें। वाहन के रखरखाव में अधिक खर्चा हो सकता है। ननिहाल पक्ष से किसी प्रकार की अनबन की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय:-
कामकाज के नए अवसर उपलब्ध होंगे। कोई शुभ घटना भी हो सकती है। इस समय सोच-समझकर किया गया कोई निवेश आगे चलकर आपको निश्चित रूप से लाभ देगा। कुछ महत्वपूर्ण फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी उचित रहेगा।
धनः-
धन से संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी वसूल हो जाएगा।युवा वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
प्रेम:-
पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जिससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। प्रेमी या प्रेमिका के बीच में गलतफहमी की वजह से झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य:-
इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कुछ कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें समय पर नींद पूरी करें मौसमी बीमारियों से बचे रहने का प्रयास करें ठंडी चीजों का सेवन ना करें।
सिंह राशि
सामान्यफल:- इस सप्ताह किसी भी गतिविधि में दिल की बजाय दिमाग से काम लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। काम ज्यादा होने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसकी वजह से घर की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अच्छे साहित्य तथा अच्छे लोगों के संपर्क में रहें।
व्यवसाय:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह और अनुभवी इंसान की मदद आपके बिजनेस को नई दिशा देगी। वर्तमान कार्य प्रणाली में नई तकनीक अपनाकर आप और अधिक बेहतर कार्य कर सकते हैं।
धन:-
धन से संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है तो वापस आने की संभावनाएं बन रही है। इस सप्ताह आप धन का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे।
प्रेम:-
प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है घर की देखभाल में पति-पत्नी दोनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:-
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है स्वास्थ्य ठीक रहेगा ठंडी चीजें खाने से परहेज रखें सर्दी जुखाम आदि होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं सिर्फ नकारात्मक विचारों को अपने अंदर जगह ना बनाने दें।
कन्या राशि
सामान्य फल:- इस सप्ताह आप के जीवन में पिछले कुछ समय से चल रही योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उचित समय है। आत्म मंथन करें। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर खुद की दबी हुई क्षमताओं के बारे में भी सोचें और उन्हें जागृत करें।एकाग्रता की कमी रहेगी। मन में बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। लेकिन ये थोड़ी देर का ही होगा।भाग्य को दोष ना देकर वक्त को समझने की जरूरत है।
व्यवसाय:-
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने सहयोगियों की सलाह को भी तवज्जो दें। आर्थिक मामलों में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में भी सक्षम रहेंगे।
धन:-
धर्म से संबंधित विषयों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा यदि कहीं धन निवेश करने के बारे में कई दिनों से योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह कर सकते हैं आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह अच्छा रहेगा पैतृक संपत्ति का लाभ होगा परिश्रम का पूरा फल मिलने की पूर्ण संभावनाएं बन रही हैं।
प्रेम:-
प्रेम संबंधों व गृहस्थ जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत ही श्रेष्ठ सिद्ध होने वाला है। जीवनसाथी को अपनी योजनाओं और कार्यों में शामिल करना आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य:-
इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। जिसकी वजह से मनोबल में कमीं आएगी।
तुला राशि
सामान्य फल : -इस सप्ताह सपना पूरा करने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम मिलेंगे, इसलिए कोशिश करते रहिए। इस समय अपने नजदीकी लोगों के साथ संपर्क में रहें। ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। मन में कुछ बेचैनी रह सकती हैं। बाहरी गतिविधियों में शामिल होते समय एक बात का ध्यान अवश्य रखना है, कि आपके मनोबल में किसी वजह से कोई कमी ना आए। कोई भी परेशानी होने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने से आपको उचित रास्ता मिलेगा।
व्यवसाय:-
इस समय जो उपलब्धि मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लें। क्योंकि इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है। आपको अपने कार्यों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में भी किसी प्रोजेक्ट पर उचित सफलता मिलेगी।
धन:-
आप के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस सप्ताह फिजूल खर्च करने से बचें क्योंकि आय से अधिक खर्च की संभावनाएं बन रही हैं। धन से संबंधित कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लें।
प्रेम:-
पति-पत्नी का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार को प्राथमिकता देना खुशी भरा माहौल बनाकर रखेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग पड़कर अपने करियर के साथ लापरवाही ना करें।
स्वास्थ्य:-
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आप अपने आप को उत्साहित और स्वस्थ महसूस करेंगे परंतु आपके आत्मविश्वास और मनोबल में कुछ कमीं महसूस होगी। ध्यान और मेडिटेशन करना इसका उचित इलाज है।
वृश्चिक राशि
सामान्य फल:-इस सप्ताह आपके किसी उत्तम कार्य की वजह से लोग आपका विशेष सम्मान करेंगे। आप अपनी क्षमताओं तथा ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेंगे। राजनीति में परोक्ष रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। आपका लीडरशिप जैसा गुण आपको कामयाब बनाएगा। कोई अशुभ समाचार मिलने की आशंका है। दूसरों के मामले में टांग ना अड़ाएं। आपके लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है। किसी-किसी समय आप स्वयं को असहाय सा महसूस करेंगे। आपके ऊपर कोई झूठा इल्जाम भी लग सकता है।
व्यवसाय:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।फाइनेंस संबंधी कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। विज्ञान से जुड़े लोग नया अनुसंधान करने में सफल रहेंगे। बिजनेस के कामों को गति देने के लिए समय अनुकूल है। भरपूर मेहनत करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।
धन:-
इस सप्ताह आप धन से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें बहुत ही सोच समझ कर कदम उठाने की आवश्यकता है इस सप्ताह धन हानि का योग भी बनता दिखाई दे रहा है धन से संबंधित मानसिक परेशानी रह सकती हैं
प्रेम:-
इस सप्ताह परिवारिक मामलों में अधिक हस्तक्षेप ना करें। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में शक और वहम जैसी स्थिति पनपने से दूरियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:-
स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह आपके लिए अधिक अच्छा नहीं कहा जा सकता इस सप्ताह कुछ बीमारियां आपको घेरे रह सकती हैं ।इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए धैर्य एवं संयम से काम लें।
धनु राशि
सामान्य फल:- इस सप्ताह आप अपने सौम्य तथा सहज स्वभाव द्वारा किसी भी परिस्थिति को अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे। संतान की किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। लाभ के साथ-साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी। फालतू खर्चो पर रोक लगाना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों संगत पर भी अवश्य नजर रखें। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई बुरी खबर मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।
व्यवसाय:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए निश्चित फल देने वाला रहेगा । बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। ये कुछ समय के लिए ही है। नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों पर भी काम का बोझ बढ़ेगा। यह समय धैर्य बनाकर रखने का ही है।
धन:-
इस सप्ताह शुरुआत में धन से संबंधित मानसिक परेशानी रह सकती है सप्ताह के आखिरी तक स्थिति सामान्य है धन से संबंधित निर्णय बहुत ही सोच समझ कर ले और बिना पढ़े किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें नहीं तो किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं
प्रेम:-
इस सप्ताह किसी भी असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवार जनों की सलाह अवश्य लें। आपको अवश्य ही उचित सलाह मिलेगी और आप किसी बेहतर नतीजे पर पहुंचेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य:-
अपने अंदर किसी भी प्रकार की हीन भावना महसूस ना करें। इस समय आपके मन और शरीर को आराम की आवश्यकता है। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
मकर राशि
सामान्य फल: – इस सप्ताह उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपको चमत्कारिक रूप से कोई उपलब्धि हासिल होगी। अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भरपूर मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए उचित रहेगा। अपने व्यक्तिगत कामों के अलावा सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी के बहकावे में ना आएं। सप्ताह भर के कामों की रूपरेखा बनाकर काम करें, ताकि सभी काम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
व्यवसाय:-
आपका कोई सपना साकार होने की पूरी उम्मीद है। ये समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाने में लगाएं। बीच-बीच में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन आप अपनी समझदारी और काबिलियत से उनका रास्ता निकाल पाने में सफल भी रहेंगे।
धन:-
धन से संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा इस सप्ताह से संबंधित परेशानियां रह सकती हैं किंतु कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस सप्ताह धन से संबंधित किसी भी कागजात पर बहुत ही सोच समझकर हस्ताक्षर करें नहीं तो आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।
प्रेम:-
प्रेम संबंध और गृहस्थ जीवन के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है एक दूसरे का सहयोग प्राप्त करेंगे और भावनाओं को समझेंगे ।घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई उचित रिश्ता आने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे।
स्वास्थ्य:-
इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती है। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि
सामान्य फल:-इस सप्ताह प्रैक्टिकल होकर कोई निर्णय लें। आपको कोई बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। आपका कोई सपना साकार होगा। समाज में आपका महत्व व दबदबा बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित उपलब्धि हासिल होगी। किसी धार्मिक या शांति स्थल पर जाने की भी योजना बनेगी। वाहन से संबंधित कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। इस समय मन में निराशा की भी स्थिति रहेगी। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आप से ही कोई गलती होने की आशंका है। परेशानी की वजह से सहन शक्ति भी जवाब दे सकती है। समय धैर्य पूर्वक बीताने का है।
व्यवसाय:-
इस सप्ताह मार्केटिंग संबंधी कामों और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। कारोबारी हालात पहले से बेहतर होंगे। आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है, इसलिए किसी के साथ अपने काम करने के तरीके शेयर न करें। संपत्ति से संबंधित कोई कार्य संपन्न होने की भी संभावना है।
धन:-
धन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा व्यय की अधिकता रहेगी
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता यदि कहीं पूंजी निवेश की सोच रहे थे तो समय आपके अनुकूल है। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी परिवार के लिए कई अनावश्यक खर्च भी करने पड़ सकते हैं।
प्रेम:-
प्रेम संबंध और गृहस्थ जीवन के लिए यह सप्ताह ठीक रहने वाला है ।परिवार में उचित व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना रखेंगे। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य:-
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अधिक अच्छा नहीं कहा जा सकता इस सप्ताह आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हारमोंस संबंधी असंतुलन की भी परेशानी सामने आएगी।
मीन राशि
सामान्य फल:- इस सप्ताह आप अपनी किसी पसंदीदा जगह पर जाकर समय बीताने से तनाव मुक्त और खुशी महसूस करेंगे। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी तथा दुख-सुख साझा करेंगे। कोई सपना साकार करने के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपसे बैर रख सकता है। जिसकी वजह से आपकी सोच नकारात्मक रहेगी। फालतू कामों में समय खराब ना करें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें।
व्यवसाय:-
कपड़ा व्यापारियों के लिए समय और ग्रह स्थितियां अनुकूल है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इस वक्त कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर भी आ सकती है।
धन:-
इस सप्ताह धन के दृष्टिकोण से सही निर्णय लेने का समय है स्थिति सामान्य रहेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे किसी नजदीकी रिश्तेदार से लाभ की संभावनाएं बन रही है पूंजी निवेश के मामले में बहुत सोच समझ कर निर्णय लें इस सप्ताह किसी को पैसा उधार देने से बचें।
प्रेम:-
प्रेम संबंध और गृहस्थ जीवन के लिए यह सप्ताह निश्चित फल दायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपका अपने साथी के साथ घूमने-फिरने, डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। आप सभी को आपसी मेलजोल से खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंधों के मामले में धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
स्वास्थ्य:-
यह सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहने वाला है। शारीरिक रूप से आप फिट व तंदुरुस्त रहेंगे। तथा मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है अपने आप को खुश और सुखी महसूस करेंगे खान-पान का ध्यान अवश्य रखें।