वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल

वर्ष 2022 का राशिफल 

वार्षिक राशिफल 2022       

  वार्षिक राशिफल 2022 

नया साल 2022 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और नई चुनौतियों से सामना होने का साल होगा। हम सभी जानते हैं कि साल 2021 और उसके पहले का साल यानी कि 2020 कोरोना महामारी के रूप में देश- दुनिया के लोगों के लिए संकट लेकर आया। इस महामारी के चलते आम आदमी से लेकर खास आदमी तक के जीवन को बुरी तरफ प्रभावित किया। अब बस साल 2021 खत्म होने ही वाला है और नए साल 2022 के स्वागत की तैयारियां भी होने लगी हैं। नया साल 2022 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला है। सभी यह सोचते हैं कि बीते साल जो हमारे काम अधूरे रह गए हैं, वे आने वाले नए वर्ष में जरूर पूरे होंगे। नए वर्ष में करियर में एक नया मुकाम हासिल हो, जीवन में पैसे से संबंधित सभी तरह की बाधाएं आने वाले वर्ष में न रहें और अपनों का प्यार नए साल में मिलता रहे ऐसी उम्मीदें रखते हैं। हम सभी लोगों के मन में आने वाले नए साल में नौकरी, बिजनेस, धन-दौलत, ऐशोआराम, शिक्षा, प्यार और सेहत कैसा रहेगा, इस बात को जानने की उत्सुकता हमेशा रहती है। इन सभी सवालों के जवाब को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से वार्षिक राशिफल की सहायता ली जाती है। वार्षिक राशिफल 2022 में आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है, जिसमें जातकों की राशि के आधार पर नया वर्ष उनके लिए क्या संकेत दे रहा है जैसे कि- नए वर्ष में करियर कैसा रहेगा ? वित्तीय मामलों में आपके पास पैसे आएंगे या खर्च का बोझ बढ़ेगा? ग्रहों की चाल से आपका भाग्योदय होगा कि नहीं? लव लाइफ में रोमांस रहेगा या फिर परेशानी? परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार कैसा होगा ? वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए नया वर्ष 2022 कैसा रहने वाला होगा? आइए जानते हैं- 12 राशियों के बारे में•••••••
मेष राशि
सामान्य फल:-
आपके लिए साल की शुरुआत काफी शुभ रहने वाली है। बृहस्पति और शनि की चतुर्थ भाव पर संयुक्त दृष्टि है, इसलिए मेष जातकों के परिवार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। साल के अंत तक घर में कुछ शुभ कार्य भी हो सकते हैं जो आपको खुश रख सकते हैं। मई से लेकर अगस्त तक की अवधि परिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है। आप सामान्यत: ऊर्जा और अति उत्साह से भरे रहते हैं। आप स्वभाव से अच्छे हैं और आप अधिकतर आत्मकेंद्रित रहते हैं। कार्यों को योजनापूर्वक करने की योग्यता रखते हैं।
शिक्षा:-
विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। साल की शुरुआत में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष जातकों का शैक्षणिक जीवन वर्ष की शुरुआत से यानी जनवरी से मार्च तक मिश्रित परिणाम देगा और फिर जुलाई से नवंबर तक छात्रों को जीवन में फलदायी परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह इस वर्ष दी जाती है।
व्यवसाय/करियर:-
व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश करने से आपको इस वर्ष लाभ हो सकता है। व्यवसाय के संबंध में नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है। इस वर्ष विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा। वहीं नवंबर और दिसंबर का महीना आपकी ऊर्जा को धीमा कर सकता है। 
धन /आर्थिक स्थिति:- 
आर्थिक दृष्टि से जनवरी से अप्रैल तक का समय शुभ परिणाम देगा। इस समय अवधि में आप आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं या फिर इस दौरान आपको किसी तरीके का आर्थिक लाभ भी हो सकता है, लेकिन अप्रैल के प्रारंभ से ही राहु आपकी राशि में होंगे या समय आपके लिए संभलकर चलने का रहेगा। कोई भी व्यापार या व्यवसाय साझेदारी में करने से पहले आपको अच्छी तरीके से विचार कर लेना चाहिए। धन लाभ के योग बनेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश करने से आपको इस वर्ष लाभ हो सकता है।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
यह वर्ष प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है । वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती हैं, इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष भर बनी रहेगी।खुश और मानसिक रूप से शांत रहने की संभावना भी काफी प्रबल है।साल के अंत तक घर में कुछ शुभ कार्य भी हो सकते हैं जो आपको खुश रख सकते हैं।  मई से लेकर अगस्त तक की अवधि परिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य:- 
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे, लेकिन अप्रैल के प्रारंभ से आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है इस दौरान पेट संबंधी बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। यदि उचित देखभाल की जाए और पौष्टिक आहार का पालन किया जाए, तो वर्ष के अंत तक बिना किसी लंबी बीमारी के बिना सुखी और खुशहाल जीवन जीने में सफल होंगे। खुश और मानसिक रूप से शांत रहने की संभावना भी काफी प्रबल है।सितंबर से लेकर नवंबर के बीच आपको पिता की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी। 
वृषभ राशि 
सामान्य फल:-
यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से या वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि भगवान इस वर्ष कार्य और व्यापार में आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले है। 
शिक्षा:-
विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष कई ऐसे मौके आएंगे। जब आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे बेहतर होगा इस समय आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। मार्च के पश्चात समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी विदेशी संस्थान में दाखिला मिल सकता है। उच्च शिक्षा लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपका यह सपना इस वर्ष जरूर पूरा हो जाएगा।
व्यवसाय/करियर:-
वृषभ राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ष के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में रहने वाले जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य आपका साथ देगा यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। वर्ष के पहले भाग में आपके चतुर्थ भाव पर गुरु की दृष्टि होने के कारण कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन की भी प्रबल संभव बनती नजर आ रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से या वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि देव इस वर्ष कार्य और व्यापार में आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले है। इस व्यावसायिक दृष्टिकोण से व्यापारियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
धन/आर्थिक स्थिति :- 
आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरूआत को चुनौतीपूर्ण रहेगी। व्यापारी वर्ग इस समय बड़े निवेश से बचें। कोई नया बिजनेस शुरू करना ठीक नहीं रहेगा, लेकिन अप्रैल मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इस दौरान बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपको कुछ राहत जरूर मिलेगी और अचानक से आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, वहीं धार्मिक कार्यों पर भी आपका धन खर्च होगा जिससे आने वाले समय में आप और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।
प्रेम /गृहस्थ जीवन:- 
यह साल प्रेम संबंधों और गृहस्थ जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।परिवारिक दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला वर्ष रहेगा क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपके परिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। यह तनाव विशेष तौर तक मार्च तक रहेगी।अप्रैल के महीने में गुरु के गोचर और पंचम भाव में गुरु की दृष्टि से नवविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपके बच्चे तरक्की करेंगे। आपको अपनी संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य:- 
वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु-केतु की आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न और सप्तम में उपस्थिति आपको सेहत संबंधी कई प्रकार की परेशानी दे सकती है। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लेनी चाहिए, लेकिन राहु और केतु अप्रैल के शुरूआत में जैसे ही राशि परिवर्तन करेंगे उसके बाद का समय सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको दैनिक व्यवस्था विकसित करने की सलाह दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप आप जो काम नहीं कर थे उसे ठीक करने में सक्षम होंगे। इस साल अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।
मिथुन राशि 
सामान्य फल:-
यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से भी आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। यह वर्ष परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे। जिससे घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की कृपा से परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव है।
शिक्षा:-
इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी अप्रैल के बाद का समय विशेष अच्छा रहेगा आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी। इससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह वर्ष विशेष फलदाई साबित होगा। दृढ़ता और कड़ी मेहनत आपको वांछित परिणाम प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।
    
व्यवसाय/करियर:-
इस साल व्यवसायिक क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें दशम भाव का स्वामी गुरु वर्ष की शुरुआत में आपके भाग्य भाव में होंगे, जो आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। अप्रैल मध्य से गुरु आजीविका के दशम भाव में गोचर करेंगे इससे कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप आने वाले सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना पर काम करें। 
धन/आर्थिक स्थिति:- 
इस वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इससे आपको धन लाभ होगा। इस स्थिति में आपको अत्यधिक चिंतन को छोड़कर कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से भी आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। इसके अलावा इस वर्ष आपको पदोन्नति के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की पूरी संभावना है। परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि की संभावना है इसलिए आमदनी और खर्च का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी।
प्रेम/ गृहस्थ जीवन :-
यह वर्ष प्रेम संबंधों और गृहस्थ जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि अविवाहित है तो जीवनसाथी मिलने की पूर्ण संभावनाएं हैं ।प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और जीवन साथी तालमेल बना रहेगा ।यह वर्ष परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे। जिससे घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य:-
यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। अप्रैल के महीने तक आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आप को गंभीर चोट लगने की संभावना है। परिवार के अन्य लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।साथ ही माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। 
कर्क राशि 
सामान्य फल:-
नया साल 2022  आपके जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला है। बीते साल जो आपके काम अधूरे रह गए हैं, वे आने वाले नए साल में जरूर पूरे हों।करियर के हिसाब से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी आप अपने प्रयासों से उन्नति प्राप्त करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत इतनी अनुकूल नहीं होगी और सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना पड़ सकता है। आपको परिवार के सुख में कमी महसूस होगी साथ ही परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको परेशानी होगी जिससे आपका निजी जीवन तनावग्रस्त रहेगा वही कार्य की अधिकता के कारण भी आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
शिक्षा:-
कर्क राशि के छात्रों के लिए वर्ष की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जनवरी से अप्रैल का समय विद्यार्थियों के लिए प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको यह भी सलाह दी जाती है कि इस वर्ष के दौरान अपनी पढ़ाई में ध्यान न खोएं या किसी भी बात से विचलित न हों। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले कर्क राशि के जातकों को अप्रैल के बाद जब मीन राशि में बृहस्पति गोचर करेगा, तभी छात्रों को बिना किसी व्याकुलता के ध्यान केंद्रित करने में सफलता मिल सकती है।
व्यवसाय/करियर:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी आप अपने प्रयासों से उन्नति प्राप्त करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आप जिस क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो आपको इसमें सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत इतनी अनुकूल नहीं होगी और सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना पड़ सकता है। लेकिन साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके सप्तम भाव में शनि की स्थिति के कारण इस वर्ष सभी जातकों के व्यावसायिक क्षेत्र में औसतन परिणाम ही हासिल होगा। अपने व्यवसाय में अप्रत्याशित सफलता की उम्मीद न करें, केवल कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के दम पर ही इस वर्ष आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
धन/आर्थिकस्थिति:- 
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा हालांकि साल की शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए जितना संभव हो अपने धन का संचय का प्रयास करें। अप्रैल के पश्चात स्थितियों में कुछ परिवर्तन आएगा। साथ ही सरकारी क्षेत्र से आपको धन लाभ हो सकता है किंतु खर्चों में नियंत्रण रखने की आवश्यकता पूरे वर्ष रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार साबित होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अगर लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां भी आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन सलाह दी जाती है कि निवेश को लेकर सतर्क रहें क्योंकि इस साल आपके खर्चे काफी ज्यादा होने वाले हैं।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:-
प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिश्रित फलयुक्त रहने  वाला है।  इस वर्ष परिवारिक जीवन में आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आपको परिवार के सुख में कमी महसूस होगी साथ ही परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको परेशानी होगी जिससे आपका निजी जीवन तनावग्रस्त रहेगा वही कार्य की अधिकता के कारण भी आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। साल के उत्तरार्ध में संतान को लेकर चल रही कोई भी चिंता पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस वर्ष नवविवाहितों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य:- 
इस वर्ष स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी राशि के सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी शनि वर्ष के आरंभ में आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे और आपकी राशि के छठे भाव का स्वामी बृहस्पति आपके अष्टम भाव में होगा जिस कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। योग व्यायाम नियमित रूप से करते रहें और खानपान में बहुत संयम बरतने की आवश्यकता पूरे वर्ष आपको रहेगी । वर्ष के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य अच्छा और स्थिर रहेगा और लग्न पर ग्रह के लाभकारी पहलुओं के कारण आपके मन में सकारात्मक दृष्टिकोण और विचार होंगे।
सिंह राशि 
सामान्य फल:-
सिंह राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा।सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व बहुत शानदार होता है। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक निशान शेर के समान होता है। यही कारण है कि इन्हें भीड़ में भी आसानी से पहचाना जा सकता है। 
शिक्षा:-
सिंह राशि वाले जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अप्रैल के पश्चात का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को वांछित संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें साल के आखिरी भाग में यानी सितंबर से दिसंबर तक इस सन्दर्भ में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
व्यवसाय/करियर:-
सिंह राशि वाले जातकों के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सप्तम भाव में गुरु की स्थिति के कारण आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा। साथ ही साल के उत्तरार्ध में थोड़ा प्रतिकूल परिणाम मिलने की आशंका है। इस अवधि के दौरान आपके शत्रु आपके लिए बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन छठे भाव पर शनि के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपके काम और पेशे पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
धन/आर्थिक स्थिति:-
आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा लेकिन इस साल आप से खर्चे अधिक रहने से आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस साल आपको अपनी आमदनी बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है जून से अक्टूबर के दौरान आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल हो पाएंगे। अप्रैल के बाद की समया वधि बेहद ही शुभ रहने वाली है और यह इंगित करता है कि आप इस अवधि के दौरान पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवनसाथी या पेशेवर भागीदारों के माध्यम से धन अर्जित करने में भी कामयाब रहने वाले हैं।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम संबंधों और गृहस्थ जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है सिंह राशि वाले जातकों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। विवाहित सिंह राशि के जातकों को दूसरे संतान की खुशी मिल सकती है। इसके अलावा विवाह के लिहाज से भी सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वह आपके जीवन में किसी प्रकार की मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य:-
सिंह राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2022 श्रेष्ठ नहीं कहा जा सकता इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, ऐसे में जरूरत है कि वह पहले से ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। चुनौतीपूर्ण समय होने की प्रबल संभावना है, इस दौरान आपको हाथ पेट और गुर्दे से संबंधित बीमारियां परेशानी दे सकती हैं। इसके अलावा वायु रोग और जोड़ों के रूप से भी आप को सावधान रहने की जरूरत जरूरत है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहें चिकित्सीय परामर्श लेते रहे यह आपके लिए लाभदायक होगा। इस साल सिंह जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि 
सामान्य फल:-
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। कोई बीमारी पहले से चली आ रही तो इस दौरान आपको उससे पूरी तरीके से मुक्ति मिल सकती है।आर्थिक जीवन में आपको इस वर्ष बहुत सी उठापटक से गुजरना पड़ सकता है। साल की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगी लेकिन धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगा जिससे स्थितियों में भी सुधार देखा जाएगा।
नया साल 2022 आपके जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला है। बीते साल जो काम अधूरे रह गए हैं, वे नए साल में जरूर पूरे होंगे।
आप हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना चाहते हैं। मेहनती और सफलता को तीव्रता से पाने वाले व्यक्ति हैं।
शिक्षा:-
कन्या राशि वाले जातकों को वर्ष 2022 में पढ़ाई लिखाई में अक्सर कोई न कोई बाधाएं आती रहेंगी, लेकिन अप्रैल के बाद का समय अच्छा रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता के कई मौके मिल सकते हैं ।इस दौरान आप कब मेहनत के बाद भी अच्छे परिणाम हासिल कर सकेंगे। जो छात्र विदेश जाने को लेकर गंभीर हैं या शिक्षा के लिए घर से दूर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। वर्ष के दूसरे भाग में समय काफी अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए यह शुभ समय साबित होगा। 
व्यवसाय/करियर:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे और मई के शुरुआत में कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है, लेकिन इस वर्ष कुछ समय ऐसा भी आएगा जिसमें आपको निराश होना पड़ सकता है। वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। अपनी कुशल संवाद शैली से आप करियर में तरक्की करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं जो जातक उद्योग के काम को बदलने की योजना बना रहे थे वो इसे बेहतर करने में सक्षम हो सकते हैं। जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं उन्हें इस वर्ष नौकरी मिल सकती है। अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि आप अपना हर कदम समझदारी से उठाएं। 
धन/आर्थिक स्थिति:-
आर्थिक जीवन में आपको इस वर्ष बहुत सी उठापटक से गुजरना पड़ सकता है। साल की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगी लेकिन धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगा जिससे स्थितियों में भी सुधार देखा जाएगा। अप्रैल के पश्चात आपकी आमदनी में बढ़ोतरी और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय मजबूत नजर आएगी। हालाँकि, जब बृहस्पति की स्थिति इस बात को भी दर्शाती है कि इस समय अवधि के दौरान आपका कर्ज़ या कोई बड़े खर्च होने की आशंका है। सावधानी से बचत करें और सोच-समझकर खर्च करें। 
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा किंतु जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त अवश्य होगा।इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन के मोर्चे पर मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। क्योंकि जहां इस साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है वहीं साल का मध्य भाग औसत रहेगा और साल का अंतिम भाग आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। हालांकि साल के मध्य में आपको अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत जहां आपको परिवार का साथ नहीं मिलेगा
स्वास्थ्य:- 
स्वास्थ्य के लिए आज से यह वर्ष अच्छा रहेगा। कोई बीमारी पहले से चली आ रही तो इस दौरान आपको उससे पूरी तरीके से मुक्ति मिल सकती है हालांकि अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान भी आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी।
तुला राशि
सामान्य फल:-
तुला राशि  वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 अच्छा रहने वाला है।वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो लोग नौकरी या काम बदलने का विचार हैं, उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले उचित विश्लेषण और शोध कर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारिक रूप से या वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा और आप व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल का प्रारंभ पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी कारण अपने घर से दूर जाना पड़ेगा इसके साथ ही काम की अधिकता के चलते परिवारिक पूरी या परिवार में सामंजस्य की कुछ कमी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में मनमुटाव संभव है।
शिक्षा:-
पढ़ाई और शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है ।इस समय आप का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा जिससे आप अपना अच्छा प्रदर्शन कर अपने शिक्षकों का दिल जीत पाने में सफल होंगे यदि आप कुछ शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे परंतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय भी अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।
व्यवसाय/करियर :-
इस वर्ष आपके करियर में काफी अनुकूल फल मिलने की उम्मीद से इस वर्ष की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते क्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। साल का दूसरा भाग करियर के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है  इसलिए सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध रखने की सलाह दी जाती है। जो लोग नौकरी या काम बदलने का विचार हैं, उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले उचित विश्लेषण और शोध कर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारिक रूप से या वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा और आप व्यापार में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति:- 
आर्थिक स्थिति के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए ठीक रहने वाला है।वर्ष के शुरुआत आपके आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल से सितंबर तक का समय आपको धन लाभ की प्राप्ति के लिए बहुत उत्तम कहा जाएगा। उसके साथ ही कुछ खर्चे संभव है और विशेष तौर से सितंबर के महीने में आप दिल खोलकर खर्च करते नजर आएंगे। ऐसे में आपको अपने धन को संचय करने और अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता पड़ेगी अन्यथा आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
प्रेम संबंध और गृहस्थ जीवन के लिए वर्ष 2022 आपके लिए अधिक अच्छा नहीं कहा जा सकता।साल का प्रारंभ पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी कारण अपने घर से दूर जाना पड़ेगा इसके साथ ही काम की अधिकता के चलते परिवारिक पूरी या परिवार में सामंजस्य की कुछ कमी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में मनमुटाव संभव है, लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध भाग परिवारिक संबंधों के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा जीतने वाला है। आपके परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आप उनके अच्छा महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग अपने घर को बेहतर बनाने और अपने परिवार को खुश रखने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जिससे यह और अधिक आकर्षक हो जाएगा। 
स्वास्थ्य:- 
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए यह वर्ष अधिक अच्छा नहीं रहने वाला है।इस वर्ष आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी अन्यथा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही हर प्रकार की छोटी-मोटी समस्याओं से अपने शरीर का बचाव करें मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहें। पाचन चिड़िया से संबंधित और वायरल संक्रमण से संबंधित रोग आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, हालांकि यह समस्या लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है। आपको व्यायाम करने और अपने शरीर की फिटनेस और वजन पर पूरा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। 
वृश्चिक राशि 
सामान्य फल:-
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। जातकों को इस वर्ष परिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियों से गुजारना पड़ सकता है क्योंकि ग्रहों की दृष्टि आपके परिवारिक जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली है। आप अपनी एकाग्रता, प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर इस वर्ष अपने करियर में सफल हो सकते हैं। अप्रैल के बाद जब बृहस्पति पांचवें भाव में गोचर करेगा, तब आपकी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है और साथ ही आपको आपके शत्रुओं के कारण काम में कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए आपको कड़ी मेहनत करना जारी रखने की आवश्यकता पड़ेगी और साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। माता पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको तनाव देगी विशेष रूप से जनवरी के मध्य से लेकर फरवरी के मध्य तक पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। मार्च तक राहु आपकी राशि में उपस्थिति होने का प्रभाव आपकी परीक्षा लेते हुए आपको बीच-बीच में शारीरिक कष्ट प्रदान करता रहेगा। ऐसे में अपने खान-पान पर अधिक सावधानी बरतें। आमतौर पर यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। वे लोग जो किसी बिजनेस में है या उनका अपना खुद का व्यवसाय है उनके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अप्रैल से सितंबर के बीच प्रॉपर्टी खरीदने में आपको सफलता मिल सकती है। आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और इस वर्ष संपत्ति खरीदने की संभावना भी कम है। शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों को पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी उस दौरान आपका परिवार भी आप को प्रोत्साहित करता दिखाई देगा।
शिक्षा:-
पढ़ाई के दृष्टिकोण से वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 अधिक संघर्ष और परिश्रम करवाने वाला सिद्ध होगा ।शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों को पूर्व से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। अगर आप पढ़ाई लिखाई में सामान्य छात्र हैं तो आपको सफलता पाने के लिए अपने गुरुजनों व शिक्षकों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में उनकी मदद उनका सहयोग लेने में बिल्कुल भी संकोच ना करें। वही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी उस दौरान आपका परिवार भी आप को प्रोत्साहित करता दिखाई देगा।
व्यवसाय/करियर:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से वर्ष 2022 आपके लिए ठीक रहने वाला है ।इस वर्ष आपको पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपके स्वभाव में बेहद अलग से दिखाई देगा ऐसे में आपको अपनी आदत से छुटकारा पाने के लिए और आगे बढ़ने के लिए इस आदत को कहीं न कहीं छोड़ने की जरूरत होगी। आप अपनी एकाग्रता, प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर इस वर्ष अपने करियर में सफल हो सकते हैं। अप्रैल के बाद जब बृहस्पति पांचवें भाव में गोचर करेगा, तब आपकी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है और साथ ही आपको आपके शत्रुओं के कारण काम में कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए आपको कड़ी मेहनत करना जारी रखने की आवश्यकता पड़ेगी और साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कॉरपोरेट क्षेत्रों में काम करने वाले वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष एक शानदार पेशेवर जीवन जीने की प्रबल संभावना है और आप अपने उद्यम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
धन/आर्थिक स्थिति:- 
आर्थिक दृष्टिकोण से वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष ठीक रहने वाला है ।इस वर्ष खूब मेहनत करने से ही अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। वे लोग जो किसी प्राइवेट जाॅब में हैं या उनका अपना खुद का व्यवसाय है उनके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अप्रैल से सितंबर के बीच प्रॉपर्टी खरीदने में आपको सफलता मिल सकती है। आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और इस वर्ष संपत्ति खरीदने की संभावना भी कम है। पहली छमाही के दौरान किसी भी बड़े निवेश से बचें। यह अवधि आपको बृहस्पति की स्थिति के कारण धन प्राप्त करने में मदद करती रहेगी और किसी शुभ घटना के कारण परिवार में कुछ खर्च होने की भी प्रबल संभावना है और बृहस्पति के चौथे घर में होने से चल और अचल संपत्ति प्राप्त करने की संभावना है।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन के लिए वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 मिश्रित फल युक्त रहेगा जातकों को कुछ चुनौतियों से इस वर्ष परिवारिक जीवन में गुजारना पड़ सकता है क्योंकि ग्रहों की दृष्टि आपके परिवारिक जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली है। प्रेमी या जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद की स्थिति बनी रह सकती है। माता पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको तनाव देगी विशेष रूप से जनवरी के मध्य से लेकर फरवरी के मध्य तक पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। पिछले वर्षों में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ आपके संबंधों में कई परेशानियां आई थीं। ऐसे में इस वर्ष आपको अब यह तय करने का समय है कि उन लोगों के साथ आपको कैसे आगे बढ़ना है, क्योंकि उन्हें अपने जीवन से पूर्ण रूप से हटाना संभव नहीं है।
स्वास्थ्य:- 
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिश्रित परिणाम देगा। लेकिन मार्च तक राहु आपकी राशि में उपस्थिति होने का प्रभाव आपकी परीक्षा लेते हुए आपको बीच-बीच में शारीरिक कष्ट प्रदान करता रहेगा। ऐसे में अपने खान-पान पर अधिक सावधानी बरतें। आमतौर पर यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थिति अच्छी में होने से आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने में मददगार सिद्ध होगी।
धनु राशि 
सामान्य फल:-
इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर माह में आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपका स्वास्थ पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा हालांकि शनिदेव बीच-बीच में आपकी परीक्षा लेते हुए आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहे या आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नया साल 2022 आपके जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला है। पिछले वर्ष जो कार्य अधूरे रह गए हैं, वे आने वाले नए साल में जरूर पूरे हों।
शिक्षा:-
पढ़ाई के दृष्टिकोण से धनु राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही अच्छे फल देने वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के जातकों को भरपूर सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको अपने मेहनत का विशेष फल मिलेगा क्योंकि वर्ष के प्रारंभ में राहु आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान होने पर आपको आपकी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता देगा यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए अप्रैल से जून के मध्य और फिर सितंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है।
व्यवसाय/करियर:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से धनु राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 रहने वाला है ।इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको भरपूर सहयोग करते दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने करीबियों से करियर में प्रगति करने तथा लगातार आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आपकी तरक्की होगी तथा धन लाभ होगा। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आप नया काम शुरू कर सकते हैं, खास करके यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर माह में आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति:- 
धनु राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 आर्थिक दृष्टिकोण से फल प्रदान करने वाला रहेगा।आर्थिक जीवन में यह वर्ष कई परिवर्तन लेकर आने वाला है। वर्ष का प्रारंभ कुछ परेशानी से भरा रहेगा। लेकिन अप्रैल से अक्टूबर तक का समय बेहद शुभ सिद्ध होगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि होती जाएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी जोखिम भरे व्यवसाय में पैसा लगाने से भी बचें।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:-
धनु राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 प्रेम संबंधों और गृहस्थ जीवन के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है जो अविवाहित जातक है उनका विवाह इस वर्ष संपन्न होने की संभावनाएं हैं।धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही परिवार के जिम्मेदार व्यक्ति होने के कारण आपको सभी लोगों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ हर मोड़ पर खड़े रहना चाहिए। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव होगा। पारिवारिक जीवन के लिए एक अच्छा वर्ष साबित होने की संभावना है और आप इस वर्ष प्रेरक अनुभवों से गुजर सकते हैं जो आपको चीजों को एक बहुत ही नए दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकता है।
स्वास्थ्य:- 
धनु राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपका स्वास्थ पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष काफी बेहतर रहेगा हालांकि शनिदेव बीच-बीच में आपकी परीक्षा लेते हुए आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। आपको बुखार फोड़े फुंसियां जुखाम खांसी जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं किंतु स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें क्योंकि राहु आपके पांचवें भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहे या आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मकर राशि 
सामान्य फल:-
मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा किंतु यदि आप बहुत ही परिश्रमी और शनि देव के अनुकूल आचरण करने वाले हैं तो यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठ फलदायक रहने वाला है आपके ऊपर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी।वर्ष 2022 में मकर राशि वाले जातकों कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आपको मेहनत के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल के पहली या अंतिम तिमाही में करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें। साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपकी माता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। ऐसे में आपको भी मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी।  विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अगस्त और दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शिक्षा:- 
मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 पढ़ाई के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहने वाला है आपको परिश्रम के अनुसार ही फलों की प्राप्ति होगी। इस वर्ष आप अपने मन को एकाग्र रखते हुए कार्य करें ।किसी गलत संगत में अपने समय को बर्बाद ना करें और केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अगस्त और दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय/करियर:-
आपको कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आपको मेहनत के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में अपनी मेहनत को रफ्तार देने और कार्यक्षेत्र में किसी भी नए काम को हाथ में लेने से पहले पुराने काम को खत्म कर लें। साथ ही वह जातक जो स्थानांतरण या पदोन्नति के इच्छुक हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल के आरंभ या अंत में बदलें यही आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें।
धन/आर्थिक स्थिति:-
मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही मेहनत करवाने वाला रहेगा।मकर राशि के जातकों को अपने आर्थिक जीवन में कम अनुकूल फल प्राप्त होंगे साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी ऐसे में जितना संभव हो सही रणनीति और योजना के अनुसार ही अपना धन खर्च करें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस वर्ष आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा इस दौरान आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन के लिए अधिक श्रेष्ठ नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं ।साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपकी माता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। ऐसे में आपको भी मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। इस कारण घर का वातावरण भी नकारात्मक बना रह सकता है।आपको अपने माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सचेत रहना चाहिए और उनके स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा साल के शुरुआती महीनों में मंगल की आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि पड़ेगी। जिसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव गुस्सैल व उग्र हो सकता है। इसमें नियत्रंण रखने की जरूरत होगी।
स्वास्थ्य:- 
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस वर्ष आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा इस दौरान आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। लेकिन जितना संभव हो सके खुद को तनाव से मुक्त रखे।
कुंभ राशि 
सामान्य फल:-
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 हर प्रकार से उत्तम फल प्रदान करने वाला रहेगा। इस वर्ष कुंभ राशि वाले जातकों के लिए नौकरी या व्यापार में परिवर्तन के लिए अप्रैल और मई का महीना सबसे ज्यादा उत्तम रहने वाला है। साल के उत्तरार्ध में आपको कुछ समस्या हो सकती है। साढ़ेसाती होने की वजह से कोई भी कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, इससे आपके व्यवसाय में तरक्की होने की संभावना में वृद्धि होगी। साल की अंतिम 3 महीने कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको आपके परिवार का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो सकता है।
शिक्षा:-
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 पढ़ाई के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहने वाला है।परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को विशेष तौर पर अप्रैल के महीने में सफलता मिलेगी जिससे आप के विश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।अप्रैल तक बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर होने से मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा आती रहेगी जिससे आप हर विषय को समझने में सक्षम होंगे। इस वर्ष आपको कई ऐसे मौके प्राप्त हो सकते हैं जहां आपको आपके परिश्रम का उचित फल प्राप्त हो सकता है।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यवसाय/करियर:-
व्यवसायिक दृष्टिकोण से कुंभ राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 श्रेष्ठ फलदायक सिद्ध होगा।इस वर्ष आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपके सहकर्मी आपको पूरा सहयोग देंगे जिससे आप हर कार्य को समय रहते पूरा कर सकेंगे। नौकरी या व्यापार में परिवर्तन के लिए अप्रैल और मई का महीना सबसे ज्यादा उत्तम रहने वाला है। साल के उत्तरार्ध में आपको कुछ समस्या हो सकती है। अगर आप किसी परियोजना में निवेश करने की सोच रहे हैं या फिर किसी प्रकार का सौदा करना चाहते हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि इस कार्य को साल के पहले छह महीने में करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। साढ़ेसाती होने की वजह से कोई भी कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, इससे आपके व्यवसाय में तरक्की होने की संभावना में वृद्धि होगी।
धन/आर्थिक स्थिति:-
आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष 2022 कुंभ राशि वाले जातकों के लिए श्रेष्ठ सिद्ध होने वाला है। वर्ष की शुरुआत में कार्य में अच्छा प्रदर्शन करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वर्ष के मध्य में अर्थात अप्रैल से सितंबर के बीच आपको व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और लाभ की स्थितियां बनेंगी अप्रैल से सितंबर के दौरान आपको विशेष लाभ होने के योग बनेंगे  इस साल आपकी आय तो अच्छी होगी लेकिन आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं जिससे स्थिति सामान्य रह सकती है। यही वजह है कि इस वर्ष में आप अपनी उम्मीद के अनुसार धन संचय करने में असफल रह सकते हैं।
प्रेम/गृहस्थ जीवन:-
प्रेम संबंधों और गृहस्थ जीवन के लिए कुंभ राशि वाले जातकों को वर्ष 2022 में थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद और तनाव रह सकता है। वर्ष के प्रारंभ में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा इससे आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और पारिवारिक माहौल कुछ तनावपूर्ण हो सकता है।धैर्य से काम लें और चीजों को नजरअंदाज करें। साल के मध्य में आपको यह मौका मिल सकता है कि आप परिवार में मौजूद समस्याओं को दूर कर सकें। साल के अंतिम तीन महीने कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको आपके परिवार का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य:- 
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि आपके राशि स्वामी शनि वर्ष के पूर्वार्ध में आपके बारहवें में भाव में रहेंगे जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ तकलीफ परेशान कर सकती हैं। संभावना है कि आपको सर दर्द, एसिडिटी जोड़ों में दर्द अपक्ष सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं परेशान करती रहें अप्रैल के पश्चात का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।आप इस वर्ष अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। इसके अलावा कुछ नई व अच्छी आदतें जैसे कि अच्छा खान पान व व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी इस वर्ष आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
मीन राशि
सामान्य फल:- 
मीन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आप इस वर्ष एक बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। यदि आप इस वर्ष कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल महीने में इसकी शुरुआत करें क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। इस वर्ष प्रेम भाव बढ़ेगा अगर आप शादीशुदा हैं और आपकी संतान है तो आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप समय निकाल कर अपने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस कार्य से आपके बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है। मीन राशि के छात्रों के लिए साल बहुत बेहतरीन रहेगा।आपकी मेहनत सफल होगी और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। 
शिक्षा:- 
मीन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 पढ़ाई के दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा रहने वाला है मेन राशि के छात्रों के लिए साल बहुत बेहतरीन रहेगा।आपकी मेहनत सफल होगी और परीक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस वर्ष किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह और शिक्षक के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेहनत करें, जल्द सफलता मिलने की संभावना बनेगी।
व्यवसाय/करियर:- 
व्यवसायिक दृष्टिकोण से मीन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 अच्छा रहेगा। इस वर्ष करियर के मामले में सुखद परिणाम प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। आप इस समय अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आप इस वर्ष एक बेहतर कैरियर का निर्माण कर सकते हैं। यदि आप इस वर्ष कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल महीने में इसकी शुरुआत करें क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। साल के शुरुआत यानी कि जनवरी से मार्च तक की अवधि में किसी परियोजना में पैसा निवेश करने से बचें क्योंकि इस दौरान आपको व्यवसाय को चलाए रखने में अत्यधिक मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर चलने की जरूरत होगी।
धन/आर्थिक स्थिति:- 
मीन राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष 2022 बहुत अच्छा रहने वाला है।इस वर्ष आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें बढ़ोतरी की स्थिति रहेगी।आपको कार्य विस्तार से अधिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है साल का प्रारंभ आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा इस समय आपके पास धन का आगमन होगा और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे हालांकि आपको अपने खर्चों पर भी लगाम लगाना होगा तभी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत स्थिति में आ पाएगा। राशि स्वामी बृहस्पति आपके बारहवें भाव में रहेंगे , इस दौरान आपके खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं शनि आपके ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे जिसकी वजह से आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। ऐसे में आप इस अवधि में पुराने कर्ज या उधार को चुकाने में सफल रह सकते हैं। 
प्रेम/गृहस्थ जीवन:- 
मीन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 प्रेम संबंधों और गृहस्थ जीवन के दृष्टिकोण से ठीक रहने वाला है जीवन साथी से मेलजोल और तालमेल बना रहेगा और एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा। यदि अविवाहित हैं तो विवाह होने की संभावनाएं इस वर्ष बन रही हैं इस वर्ष आपके परिवार के सदस्यों में एकता दिखाई देगी। घर के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा अगर आप शादीशुदा हैं और आपकी संतान है तो आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप समय निकालकर अपने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस कार्य से आपके बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है। जुलाई के मध्य से माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।
स्वास्थ्य:- 
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मीन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2022 अधिक श्रेष्ठ नहीं कहा जा सकता इस वर्ष मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी।वर्ष के प्रारंभ में थोड़ा स्वस्थ कुछ नरम रह सकता है इसलिए आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा कि आप ऐसा करते हैं तो आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी नहीं आएगी। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या हो सकती है हालांकि किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के आसार इस वर्ष बेहद कम हैं लेकिन खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वर्ष आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग जैसी अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

By astrologersudeshsharma

Astrologer Profile Jyotish Acharya Sudesh Sharma Vedic Astrology, tarot cards, numerology, prashana, vastu, face reading, matchmaking, palmistry, Mobile Astrology. About Me I am Astrologer Sudesh Sharma from kurukshetra Haryana. I am a deploma holder in computer science and a certified astrologer. I completed my jyotish visarad, jyotish shiromani, jyotish pragyacharya and devgyashree from bhartia vedic jyotish sansthan Varanasi, master degree from kuk University kurukshetra, Ignou and LL.B Dr.bhimrao Ambedkar law university Jaipur. I am Vedic astrologer, palmist, tarot reader, numerologist, face reader, relationship counselor, vastu, prsansastra having more than 15 years experience in the field of occult science. I am a firm believer in the concept of karma and I trust that while there is no particular way to alter your fate completely but there definitely are remedies to ease the consequences. my remedies are built by me trying to imagine myself in people's shoes and understanding what will work for them perfectly. Consult Now :- Contact us: 82219 31074

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *